भगवान कृष्ण बनाई हुई भूमिका 84 खंभा 84 khamba भगवान कृष्ण द्वारा बनाया गया यह द्वार
हेलो दोस्तों नमस्कार आइए जानते हैं हम 84 खंभा के बारे में जो भगवान कृष्ण के द्वारा बनाया गया यह द्वार जो आज तक इस 84 खंबा के खंभों को दिन नहीं पाया है कोई भी इन खंभों को गिन नहीं पाया आज तक जिसे 84 खंबा से पहचाना जाता है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे 84 खंबा के बारे में जो भगवान कृष्ण के द्वारा बनाया गया था अगर आपको पूरी जानकारी हासिल करनी है तो आपको पूरा पोस्ट पढ़ना पड़ेगा अगर आप पूरा पोस्ट पढ़ते हैं तभी आपको पूरी जानकारी हासिल होती है आइए जानते हैं 84 खंबा के बारे में 84 खंबा किसने और कब बनवाया जो भगवान कृष्ण के द्वारा बनाया गया 84 खंभा है आइए जानते हैं_
भगवान कृष्ण के चाहने वाले देश ही नहीं दुनिया में भी बसे हुए है। यही कारण है कि, उन्हें जब भी मौका मिलता है वो भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़े रहस्यों को जानने के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन जिस रहस्य के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे और भगवान कृष्ण की इस लीला को जानने के लिए निकल पड़ेंगे। राजस्थान के भरतपुर जिले के उपखंड कामां के बारे में भले ही कम लोगों ने सुना हो, लेकिन धार्मिक लोगों खासतौर पर वैष्णवों के बीच यह स्थान आधायत्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है_
कामां का कुछ हिस्सा ब्रज भूमि से लगता है जहां भगवान कृष्ण ने अपना बचपन बिताया था। भादों महीने में यहां पर विशेष वन यात्रा होती है जिसमें देशभर से वैष्णव समाज के लोग हिस्सा लेते हैं। वहीं बारिश के मौसम में यहां के चील महल में मेला भी लगाया जाता है जिसे परिक्रमा मेला कहा जाता है_
84 खंभा भगवान कृष्ण द्वार
इसी जगह पर स्थित है चौरासी खंभा मंदिर जिसके रहस्य दुनिया को अपनी तरफ खींचते हैं।इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां पर किसी देवी देवता की मूर्ति नहीं है और न यहां पर पूजा पाठ होती है। फिर भी इसे मंदिर के नाम से बुलाया जाता है। ये जगह बहुत ही अद्भुत है। यहां पर आपको बहुत सी आश्चर्य़जनक बातों का पता चलेगा जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।चौरासी खंभों के बारे में कहा जाता है कि यहां पर बने खंभों को आज तक कोई गिन नहीं पाया है। जितनी बार इसे गिनने की कोशिश की गई है हर बार इसकी संख्या अलग होती है_
स्थानीय लोगों की मानें तो इस मंदिर के पास स्थित धर्म कुंड वही स्थान है जहां पर यक्ष ने युधिष्ठिर की परीक्षा ली थी। महाभारत में इस घटना के बारे में पढ़ने को मिलाता है_
कैसे बना 84 खंभों का मंदिर?
स्थानीय लोगों की मानें तो भगवान श्री कृष्ण अपने माता-पिता को चार-धाम की यात्रा का सुख गोकुल में ही देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से कहा था कि वो उनके घर में 84 खंबे लगा दें। इसपर विश्वकर्मा जी ने कहा था कि इन खंबों को कलियुग में कोई गिन नहीं पाएगा। इसीलिए ये मान्यता चली आ रही है कि अगर आप इस मंदिर के दर्शन करेंगे तो यहां पर आपको चार धाम की यात्रा का फल मिलेगा और साथ ही साथ आप इस मंदिर के खंबों को कभी गिन नहीं सकते_
मान्यता है कि यहां या तो एक खंबा ज्यादा गिनती में आएगा या फिर एक खंबा कम। अब आप सोचेंगे कि आखिर इस मंदिर में 84 खंबे ही क्यों हैं तो इसका जवाब भी उन पौराणिक कथाओं में मिलता है जो इस मंदिर की स्थापना के बारे में बताती हैं। मान्यता के अनुसार क्योंकि हिंदू धर्म में 84 लाख वर्णों का जिक्र है जिनसे होकर गुजरने के बाद इंसान को मनुष्य रूप मिलता है इसलिए इस मंदिर में 84 खंबे लगाए गए हैं। जो पूरे संसार में मौजूद जीवन के बारे में बताते हैं_
यह गोकुला में कृष्ण के बचपन के अतीत के सबसे महत्वपूर्ण पुरातत्व अवशेष हैं और उन्हें नंद भवन के रूप में भी जाना जाता है, और यह नंदा के महल परिसर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कहा जाता है_
क्योंकि इस मंदिर को बनाते वक्त की विश्वकर्मा भगवान ने ये बात बोल दी थी कि, इस मंदिर के खंभों को कोई नहीं गिन पाएगा। इसीलिए आज तक इन खंभों को कोई गिन नहीं सका है_
तू दोस्तों कृष्ण भगवान की यह 84 खंबा वाली जानकारी आपको बहुत ही पसंद आई होगी अगर पसंद आई है तो लाइक शेयर करना ना भूलना और कमेंट में जरूर बताना यह जानकारी आपको कैसी लगी लिखने में और टाइपिंग में कोई भी गलती हो गई है तो उसे माफ कर देना हम फिर किसी न्यू आर्टिकल न्यूज़ जानकारी के साथ में लेंगे जब तक के लिए धन्यवाद
84 खंबा
भगवान कृष्ण
84 खंबा को
आज तक
कोई गिन नहीं पाया 84 खंबा भगवान कृष्ण द्वार